लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आमजन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना सरकार का उद्देश्य है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








