Home उत्तराखंड काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम...

काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार

3
0

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा सहित शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को मिला सम्मान पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। राज्य सरकार भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।
उन्होंने नगर निकायों को कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं के विकास और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अन्य नगर निकाय भी काशीपुर और रुद्रपुर से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से उत्तराखंड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे। इस अवसर पर सचिव नितेश झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।