Home उत्तराखंड वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होंगे श्री...

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

2
0

• *श्री बदरीनाथ यात्रा के समापन अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने दी शुभकामनाएं। कहा शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा*

• *कल सुबह मंगलवार को श्री योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी देव डोलिया।*

श्री बदरीनाथ धाम 16 नवंबर ।अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में बंद होंगे कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया है तथा सेना के बैंड की धुनों के साथ कपाट बंद की तैयारियां शुरू हो गयी है। तथा संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के उद्घोष से गूंज रहा है।इस अवसर पर दानीदाता श्रद्धालुओं सहित सेना ने भंडारे भी आयोजित किये है। बीते रविवार को हुई बारिश एवं बर्फवारी से श्री बदरीनाथ धाम में मौसम सर्द है पास की पहाड़ियों पर बर्फ जमी है लेकिन आज मौसम साफ रहा तथा धूप आ गयी। हजारों श्रद्धालुओं ने आज श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण के दर्शन किये। कपाट बंद की प्रक्रिया बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी संपन्न करेंगे धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल वेदपाठीगण पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे इस अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट बंद होने के दिन देश विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी बताया कि साढ़े तेईस लाख से अधिक रिकार्ड श्रद्धालु इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है। कहा कि पिछले वर्ष मुखवा से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा वर्ष कपाट बंद होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने कपाट बंद होने के दिन यात्रा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, तीर्थ पुरोहित समाज का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार 12 नवंबर से पंच पूजायें शुरू हुई तथा 15 नवंबर तक आदि केदारेश्वर सहित विभिन्न सहवर्ती मंदिरों के कपाट बंद हुए।
आज रात्रि को कपाट बंद होने के बाद श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 17 नवंबर मंगलवार पूर्वाह्न को धाम से अपने शीतकालीन प्रवासों को प्रस्थान करेगी
इससे पहले रविवार 15 नवंबर माता लक्ष्मी जी को कढाई भोग अर्पण तथा भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का न्योता दिया गया आज 16 नवंबर सोमवार को कपाट बंद से पहले ब्रह्ममुहुर्त में श्री बदरीनाथ मंदिर खुला अभिषेक श्रृंगार के पश्चात सामान्य दर्शन शुरू हुए दिन में भोग लगा दिन भर मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु खुला रहा शायं कालीन पूजाएं संपन्न होगी। शाम आठ बजे से कपाट बंद की सभी प्रक्रियाएं शुरू होंगी कपाट बंद से पूर्व रावल जी स्त्री रूप धारण कर श्री लक्ष्मी जी को परिसर स्थित मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में लायेंगे श्री कुबेर जी उद्धव जी मंदिर परिसर में आ जायेंगे इसके पश्चात रावल जी द्वारा भगवान बदरीविशाल जी की निर्वाण मूर्ति को घृत कंबल औढाने के बाद अपराह्न 9 बजकर 37 रात्रि बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद मंगलवार 17 नवंबर को सेना के बैंड के साथ समारोह पूर्वक श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी के योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान करेंगे तथा यहीं शीतकाल में श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की पूजा होगी।श्री गरूड़ जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ प्रस्थान करेंगे। गरूड़ जी 17 नवंबर मंगलवार सीधे ज्योर्तिमठ प्रस्थान करेंगे जबकि रावल जी, नायब रावल जी आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ श्री योग बदरी पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे तथा 18 नवंबर बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में विराजमान हो जायेगी इस अवसर पर पांडुकेश्वर तथा ज्योर्तिमठ में देव डोलियों का भब्य स्वागत होगा।इसी के साथ इस यात्रा वर्ष 2026 की श्री बदरीनाथ यात्रा का समापन हो जायेगा तथा शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन शुरू होंगे।

आज श्री बदरीनाथ धाम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, दंडी स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सलाहकार मुख्यमंत्री बीकेटीसी/ चारधाम यात्रा माधव सेमवाल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश लखेड़ा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सदस्य धीरज पंचभैया मोनू, देवीप्रसाद देवली, प्रह्लाद पुष्पवान, राजेन्द्र डिमरी, राकेश भंडारी, नीलम पुरी तथा रजनीश भट्ट, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ सहित पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी सचिव भगवती डिमरी, श्रेयांस द्विवेदी पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, डीजीसी प्रकाश भंडारी अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत सुनील पुरोहित पंडापंचायत सचिव गौरव पंचभैया, क्षेत्र पंचायत प्रमुख गणेश चंदोला,मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,संदीप कपरवाण लेखाकार भूपेंद्र रावत, थाना प्रभारी अनिरोध व्यास,विवेक थपलियाल, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, राकेश झिंक्वाण,माणा पंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा,गंगा सिंह परिहार सहित डिमरी पंचायत, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत, हकहकूकधारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं बीकेटीसी के अधिकारी कर्मचारी सहित, तीर्थ पुरोहितगण बामणी माणा के श्रद्धालुजन, सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद है। वही माता मूर्ति मंदिर के कपाट आज बंद हो रहे है पुजारी हनुमान डिमरी कपाट बंद करेंगे जबकि भविष्य बदरी सुभाई के संजय डिमरी कपाट बंद करेंगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड चार धाम में से श्री गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर तथा श्री केदारनाथ धाम तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर भैया दूज के अवसर पर शीतकाल हेतु बंद हो गये है।