Home उत्तराखंड भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात, दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण को लेकर...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात, दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण को लेकर की चर्चा

33
0
जिलाधिकारी को दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण को लेकर पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट व अन्य।
  • 7 सितम्बर को डीएम करेगी दुर्मी क्षेत्र का निरीक्षण
जिलाधिकारी को दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण को लेकर पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट व अन्य।

गोपेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने बुधवार को डीएम स्वाति एस भदोरिया से मुलाकात कर दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण पर कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्मी ताल पुर्ननिर्माण कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत प्रशासन की टीम 7 सितम्बर को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
चमोली जिले की निजमुला घाटी के दुर्मी में वर्ष 1970 में क्षतिग्रस्त झील के पुर्ननिर्माण को लेकर जिले में तेजी से मुहीम चल रही है। ऐसे में जिलाध्यक्ष भाजपा की ओर से मामले में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से वार्ता कर पत्र सौंपा गया था। जिसके बाद से जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने बताया कि दुर्मी ताल के पुर्ननिर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों से बैठक कर योजना तैयार की गई है। वहीं भूगर्भीय सर्वेक्षण के भी निर्देश दिये गय हैं। इसी क्रम में आगामी 7 सितम्बर को दुर्मी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद ताल के पुर्ननिर्माण को लेकर पत्रावली शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से निजमूला-ईराणी सड़क पर क्षतिग्रस्त भगेडा पुल के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, महावीर रावत, सुंदर सिंह फरस्वाण, मदन सिंह बिष्ट, हुकम सिंह बर्त्वाल, भरत सिंह राणा, किशन सिंह रावत और सुरेश शैलानी आदि मौजूद थे।