Home ब्रेकिंग न्यूज़ चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को मिला भारत सरकार का...

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को मिला भारत सरकार का सम्मान

24
0
कोविड-19 महामारी में लाक डाउन के दौरान बहतर कार्य के लिए भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने  सम्मान
गोपेश्वर : चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को कोविड-19 महामारी में लाक डाउन के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ सलाकार डा एम के ओटानी द्वारा पुरष्कृत किया गया। गोपेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरुस्कार  एस पी चैहान को दिया गया।
जानकारी देते हुए सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ सलाकार डा एम के ओटानी के वैयक्तिक साहायक पंकज सती ने बताया कि चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान द्वारा कोरोना महामारी के लाकडाउन के दौरान बहतर कार्य करने के लिए यह पुरुस्कार दिया गया है। बताया कि लाकडाउन के दौरान जिस तरह से चमोली पुलिस ने   लोगों की अलग-अलग रूप से सेवा और सहयोग किया। इस कार्य को देखते हुये पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के विभाग संग चालक राजेंद्र भंडारी, नगर संघ चालक जयंती प्रसाद जोशी, सेवा प्रमुख डा प्रेम देवराडी, विद्यार्थी विभाग प्रमुख डा दिनेश सती, अधिवकता मोहन पंत, खिलाफ सिंह  गड़िया . पुलिस उपाधीक्षक विनोद प्रसाद   आदि मौजूद थे।