Home उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारियों ने किया कार्या बहिष्कार, बैठे हड़ताल पर

मनरेगा कर्मचारियों ने किया कार्या बहिष्कार, बैठे हड़ताल पर

28
0

गोपेश्वर
चमोली जिले के विकास खंड घाट के मनरेगा कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आवाहन में अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार, कलम बंद हड़ताल विकास खंड कार्यालय घाट में की है। कर्मचारियों का कहना है कि 1 मार्च को प्रदेस संगठन ने मुख्यमंत्री को अपनी मुख्य मांग के संबंध में ग्राम विकास विभाग में समायोजन की तर्ज पर ग्रेड पे देने की मांग का ज्ञापन दिया था। 15 मार्च तक मांग न मानने पर हड़ताल व अनिश्चित कालीन कार्म बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। जबकि सरकार द्वारा मांगों पर कारवाही ने होने पर प्रदेश संगठन के आवाहन पर कमचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कहा कि विगत 13-14 वर्षों से अल्प मानदेय मेें कार्य कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में भारी कठिनाइयों से जूझना पड रहा है। मनरेगा प्रदेश संगठन ने 25-26 फरवरी को कलम बंद हड़ताल की गई लेकिन सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश चंद्र सती, उपाध्यक्ष नंदी गोड, सचिव मोहन प्रसाद पुरोहित, कोषध्यक्ष बलराम पुरोहित, महामंत्री पंकज गोड, सुरेंद्र नेगी, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।