Home उत्तराखंड करणप्रयाग में व्यापारी पर जानलेवा हमला, आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया जाम

करणप्रयाग में व्यापारी पर जानलेवा हमला, आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया जाम

9
0

चमोली।
चमोली : चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव करणप्रयाग में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब यात्रा पर आए कुछ लोगों द्वारा एक स्थानीय व्यापारी पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह किसी बात को लेकर व्यापारी और यात्रियों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर कुछ यात्रियों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी थाने पहुंचे तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कंट्री इन के समीप पांच पुलिया क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन, पुलिस और सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं के पास किसी भी प्रकार के हथियार नहीं होने चाहिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने तथा यात्रियों की प्रभावी जांच की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में हथियार लेकर यात्रा पर आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आप पुलिस प्रशासन की ओर से चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और वाहनों को अलग-अलग जगह पर रोका गया थाना कर्णप्रयाग की ओर से बताया गया कि सड़क जाम होने के चलते और विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से मामला संवेदनशील बन गया है जिसके चलते गोचर पीपल कोठी और चमोली में अलग-अलग जगह पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित रोका गया है ताकि किसी भी तरह की स्थितियां खराब ना हो जैसी
मा मला ससुलझता है वैसे ही वाहनों की आवाजही सुचारु कर ली जाएगी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।