Home उत्तराखंड मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार...

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सोमवार को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

2
0

बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान श्री शशिकान्त यादव द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें अल्ट्रा पुअर पैकेज, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक उद्यम, आपदा प्रभावित परिवारों के लिए उद्यम स्थापना तथा सहकारिताओं के माध्यम से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गठित सीएलएफ (CLF) का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें और बाजार की मांग के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम के बीच आपसी समन्वय (कन्वर्जेन्स) के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

बैठक में परियोजना निदेशक श्री आनन्द सिंह सहित सभी विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक शशिकान्त यादव, सहायक प्रबंधक महेन्द्र कफोला, सुबोध बलूनी, ताजबर गुसाईं, नरेन्द्रनाथ तथा विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोत्थान कार्मिक उपस्थित रहे।