Home उत्तराखंड थराली मानमती में आग की चपेट में आये कई वाहन

थराली मानमती में आग की चपेट में आये कई वाहन

25
0

चमोली गोपेश्वर*

*शनिवार देर रात्रि को खेता मानमती में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक।*

थराली विधानसभा के देवाल ब्लाक के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत खेता मानमती में शनिवार रात्रि को सडक के किनारे खडे कई वाहनों में आग लगने से खाक में तब्दील हो गए हैं।यहीँ पर कुछ दुकानें और ढाबा भी है।संभावना जताई जा रहा है कि संभवतः ढाबे के अंदर से आग लगकर बाहर खडे वाहनों तक पहुंची हो सकती है।परंतु अभी स्पष्ट कुछ कहा नहीं जा सकता है।यहां सड़क अभी निर्माणाधीन हैं।आग में जलकर खाक होने वाले वाहनों में से एक सडक निर्माणदायी संस्था का ट्राला भी है।

क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अज्ञात कारणों से खेता मानमती में खिलापसिंह पुत्र मोहनसिंह गांव खेता,पुष्कर सिंह पुत्र उमेदसिंह गांव खेता,गोविंद सिंह पुत्र बलवंत सिंह तथा हेमंत गडिया गांव उदयपुर के वाहनों में आग लगने से खाकसार हो गए हैं।कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।बताया कि पास में एक ढाबा है जिसमे भी आग लगी हुई है।

उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उंहे शनिवार देर रात 3:15 बजे के करीब खेता मानमती में आगजनी की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग गोपेश्वर के माध्यम से प्राप्त हुई।कहा सूचना मिलते ही उन्होंने तहसीलदार को निर्देश देते हुए घटनास्थल पर मय फोर्स मुआवना करने को कहा।राजस्व टीम के निरीक्षण के उपरांत यह जांच का विषय है।और इसमें गहनता से छानबीन करने के बाद ही आग लगने की असलियत सामने आ सकेगी।