Home उत्तराखंड केदारनाथ वन प्रभाग ने 5सौ पौध रोपण कर किया वनमहोत्सव का आगाज

केदारनाथ वन प्रभाग ने 5सौ पौध रोपण कर किया वनमहोत्सव का आगाज

28
0

चमोली: केदार नाथ वन प्रभाग ने वन पंचायत क्षेत्र बछेर के जंगलों में ं में 5सौ से अधिक पौध रोपण कर वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यकम में सामाजिक, राजनीतिक, विभागय अधिकारी कर्मचारियों के साथ महिला मंगलद, वन पंचायत सरपंचों ने भाग लिया।
फायर सीजन में पर्यावरण को जहंा भारी नुकसान होता है वहीं सैकडों प्रजाति के पेड पौध इस दावानल की भेंट चढ जाते हैं, इस क्षतिपूर्ति की कोशिश में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया , कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पापासवान ने पौध रोपित कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनपद चमोली ने हमेशा संघर्ष किया और अपनी सहभागिता की है। आज मनुष्य जीवन को सुविधा जन बनाने और आवश्यकतोओं को पूर्ण करने के लिए इसका सीधा दुप्रभाव पर्यावरण पर पडता है जिसके लिए हमें पर्यारण को बचाने लिए पौध लगाना और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेना हेागा।
वहीं प्रभागीय वनाधिकारी इन्द्र ंिसह नेगी का कहना है कि विभाग द्वारा कोशिश की गई है कि ग्रामीणों को वनों से जोडा जाय उन्हें काश्तकारी लाभ मिले इसके लिए घास लकडी और चारे से सम्बन्धित पोध रोपण कार्यक्रम किया गया और वनपंचायतों और ग्रामीणों की सहभागिता से इन पौधों को जीवित रखा जायेगा। स्थानीय लोगों में पौध रोपण का लेकर बडा उत्साह देखने को मिल रहा है और ग्रामीणों का कहना है कि जब सत्तर के दशक में चिपकों आंदोलन हुआ था तब भी यहां की महिलाओं ग्रामीणो जनप्रतिनिधियों ने अपना समपर्ण दिखाया था। आज भी पर्यावरण को लेकर ग्रामीण संवेदनशील है। इस दौरान उषा रावत, मनोज तिवारी, ओम प्रकाश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट, प्रदीप फर्स्वाण, रेंज अधिकारी आरती मैठाणी, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सुनील नाथन बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, राकेश मैठाणी आदि मौजूद रहे।