Home उत्तराखंड विनोद कपरवान बने “आप”के प्रदेश उपाद्यक्ष

विनोद कपरवान बने “आप”के प्रदेश उपाद्यक्ष

61
0

देहरादून भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले भाजपा के पूर्व चमोली जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विनोद कपरवान को आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है विनोद कपरवान के प्रभाव और उनके भारतीय जनता पार्टी में रहने के दौरान के अनुभव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है विनोद  कपरवान भारतीय जनता पार्टी के  वरिष्ठ नेताओं  में गिने जाते हैं और बीसी खंडूरी के खास लोगों में उनकी पहचान है लेकिन लंबे समय से संगठन से असंतुष्ट चल रहे विनोद कापरवान  ने जब आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कई तरह के राजनीतिक हलचल चमोली में चर्चा का विषय बनी रही लेकिन अब आम आदमी पार्टी द्वारा विनोद कपरवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चमोली के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि चमोली जिले से अब तक किसी भी दल में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी किसी को नहीं मिली थी विनोद का प्रमाण को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने से जहां संगठन को मजबूती मिलेगी वहीं सीमांत जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलगा।