Home उत्तराखंड देवलीबगड़ बैंड के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस और कार...

देवलीबगड़ बैंड के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर

57
0

चमोली। जिले में देवलीबगड़ बैंड के पास रविवार दोपहर करीब 3:16 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। चमोली की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले ऋषिकेश की ओर से आ रही बस से टकराया और इसके बाद गलत दिशा में जाकर एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UK13CA-3917 ने बस संख्या UK07PA-7700 को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रक कार संख्या UK08TA-5500 से भी जा भिड़ा।
हादसे में कार सवार रूबी मंगरीश निवासी नॉर्थ गोवा और कार चालक ताज सिंह घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है।
दुर्घटना में ट्रक, बस और कार को नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक की पहचान सुरेंद्र रावत निवासी कोतवाली श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।