Home उत्तराखंड वाहन दुर्घटना में 6वर्षीय बच्चे की मौत ,13घायल

वाहन दुर्घटना में 6वर्षीय बच्चे की मौत ,13घायल

26
0

चमोलीः थराली-बूंगा-गेरुड़ मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बूंगा पुल के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 सवारियां घायल हुए हैं, जिनमें से तीन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दस घायलों को हल्की चोटें हैं।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे एक बोलेरो वाहन थराली से गेरुड़ जा रहा था, बूंगा पुल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। वाहन में 14 लोग सवार थे। वाहन दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से आयुष (6) पुत्र हरीश राम, निवासी कुलसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार चांदनी, जगमोहन व मोहन प्रसाद को गहरी चोटें आई हैं। जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य दस सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।