भौतिक विकास के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा से होगा राष्ट्र निर्माण: योगी आदित्यनाथ
यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
पौड़ी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यमकेश्वर में इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया। इससे पूर्व दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं, बल्कि आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों में संस्कार, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करें। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष बल दिया गया है और उत्तराखंड इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा में नवाचार से पलायन पर अंकुश लगने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की उम्मीद जताई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज सुशासन और विकास के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।
सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यालय भवन के उद्घाटन पर बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में 161 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और अध्यापकों की संख्या पूर्ण है। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने विद्यालय के प्रांतीयकरण तथा विज्ञान विषय शुरू करने की मांग रखी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








