Home उत्तराखंड दशोली ब्लॉक के ग्राम प्रधान लासी पर जांच बरकार, 12नवम्बर तक...

दशोली ब्लॉक के ग्राम प्रधान लासी पर जांच बरकार, 12नवम्बर तक जांच न होने पर जांच कर्ताओ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी

71
0

चमोली: दशोली ब्लॉक के लासी ग्राम पंचायत में जांच करता बीरेन्द्र सिंह द्वारा कई बिन्दुओ पर जांच की मांग की गई थी। शासन स्तर और आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी पर स्थलीय निरीक्षण की बात कही थी। जिसमे जांच बरकार है और जांच कर्ताओं ने 12 नवम्बर तक जांच नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है।

जांच करता देवेन्द्र सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान पर मांगे गए सभी बिन्दुओ पर शाशन प्रशांसन कोई सख्त कार्यवाही नही करता है तो मामले को लेकर सभी जांच कर्ता आंदोलन करेगे।

उन्होंने यह भी बताया कि 1नवम्बर 2021 को ग्राम पंचायत में जो बैठक आयोजित हुई उस बैठक का मकसद जांच पर चर्चा नही था और न ही बैठक जांच को लेकर थी यह गांव की भविष्य की योजनाओं को लेकर थी जिस पर चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा इस बैठक को लेकर मीडिया को गलत जानकारी दी गयी।

गढ़वाल हैरीतेज इस खबर में जांचकर्ता देवेन्द्र सिंह द्वारा दिये गए तथ्यों पर प्रकाशित कर रहा है।
वही पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा जो जानकारी दी गयी उस पर जांच कर्ता द्वारा सवाल उठाए गए। गढ़वाल हैरिटेज इस मामले में पूर्व में छपी खबर का खंडन करते हुए जांच पूरी होने के बाद जांचकर्ता, ग्राम प्रधान ओर जांच टीम के बयानों के साथ प्रकाशित करेगा।