Home उत्तराखंड डिपो का बडा खेल, गोपेश्वर पंप में नहीं मिल रहा तेल

डिपो का बडा खेल, गोपेश्वर पंप में नहीं मिल रहा तेल

35
0

चमोलीः गोपेश्वर पेट्रोल पम्प पर हो रही पेटोल की किल्लत को लेकर पंप संचालकों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सोंपकर अपनी समस्या से अवगत करवाया।
जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित पेट्राल पम्प पर तेल की किल्लत लोगो के लिए आये दिन परेशानी का सबब बन रहा है। गढवाल मंडल द्वारा संचालित यह पंप कर्मचारियेां के साथ सरकारी व्यवस्थाओं जटिल समस्याओं को झेल रहा है जिसका खामियाजा आम जन मानस केा भुगताना पडता है। मंगलवार को पंप संचालकों ने पूर्ति आधिकारी को बताया कि किस तरह से तेल डिपों बडा खेल खेल रहा है, तेल सप्लाई करने वाले वाहनों में कम तेल भेज रहे हैं, जिससे स्टॉक कम हो जाता है। उन्होने बताया किया निदेशक गढवाल मण्डल विकास निगम के निर्देशानुसार जिस भी गाडी में कम तेल पंप तक पहुंचता उसकी रिपोर्टर डिपो को दी जाये, पंप संचालकों ने निदेशक के निर्देशों का पालन किया लेकिन अब डिपो से समय पर तेल सप्लाई नहीं किया जा रहा है ऐसे में पंप संचालकों ने जनता की नाराजगी झेलनी पड रही है। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किये जाने के बाद भी स्थितियों में कोई सुधार नहीं है।