Home उत्तराखंड चमोली के 2 नेता भाजपा कार्य समिति में शामिल

चमोली के 2 नेता भाजपा कार्य समिति में शामिल

23
0

चामोली: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में जनपद चमोली से दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है पूर्व विधायक महेंद्र भट और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाया गया है जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी जनपद संगठन ने खुशी जाहिर करते हुए माला पहनाते हुए बधाई।दी
भाजपा प्रदेश समिति में भाजपा के दो नेताओं को सदस्य बनाया गया है । भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार के हस्ताक्षर से जारी जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्य समिति का विस्तार करते हुये बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट और गोपेश्वर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत को भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है। कार्य समिति के विस्तार में 16 भाजपा नेताओं को स्थान दिया गया है। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट और गोपेश्वर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत को भाजपा कार्य समिति सदस्य बनाते जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है ।