Home उत्तराखंड भाजपा की फर्स्वाण फाट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ के साथ कि बैठक

भाजपा की फर्स्वाण फाट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ के साथ कि बैठक

16
0

चमोली- दशोली ब्लाक में न्याय पंचायत मैठाणा के फर्स्वाण फाट के लस्यारी गाॅव में आज बल्लभ प्रसाद थपलियाल मण्डल अध्यक्ष दशोली की अध्यक्षता व राजेन्द्र सिंह भण्डारी पूर्व मन्त्री राजेन्द्र भंडारी की मौजूदगी में भाजपा का आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी।

बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र भण्डारी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित कर टिकट देगी तो उसके लिए हर कार्यकर्त्ता काम करेगा। साथ ही उन्होने कहा कि जिस प्रकार राज्य व केंद्र में भाजपा की पुष्कर धामी व नरेन्द्र मोदी सरकार में देश का चहमुखी विकास हुआ है, उससे देश-विदेश में भारत का मान बढा है। इस मौके पर बीना देवी लासी, रुकमणी देवी लासी, पीताम्बरी देवी, उर्मिला देवी, राजुला देवी, हरीश वार्ड सदस्य, पपेन्द्र कुमार सोवन कुंवर, कमल फर्स्वाण रांगतोली, ताजबर फर्स्वाण रांगतोली, गजेंद्र फर्स्वाण, प्रमिला देवी, पुष्पा खत्री पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रांगतोली, अशोक खत्री, गौरव पडियार, मजोठी से कमलादेवी, मासन्तु, जयकिशन, संजय कुमार, पारसिंह नेगी, त्रिलोक, प्रियंका देवी सहित कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में फर्स्वाण फाट के समस्त बूथों के बल्लभ प्रसाद थपलियाल मण्डल अध्यक्ष दशोली, प्रदीप बर्त्वाल मण्डल महामन्त्री, बीरेन्द्र रावत मण्डल महामन्त्री/पूर्व प्रधान लासी, नयन कुंवर अध्यक्ष प्रधान संगठन दशोली, पूरण सिंह फर्स्वाण प्रधान मजोठी, राजेन्द्र फर्स्वाण प्रधान सेमडुंग्रा, सुरेन्द्र पंवार पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत हरमनी, राजदीप फर्स्वाण, सुभाष खत्री, आनन्द फर्स्वाण, हरेन्द्र विष्ट, मातवर कुंवर, रजत(अकु) झिक्वाण, गंगा सिंह कुंवर, देवेंद्र कुंवर, गोविन्द विष्ट, गजेन्द्र विष्ट आदि मौजूद रहे।