Home राजनीति बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित की बैठक

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित की बैठक

30
0

भारतीय जनता पार्टी “बूथ सशक्तिकरण अभियान” कार्यशाला आज भाजपा ज़िला कार्यालय गोपेश्वर ( ग्वीलो) में भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमेश मैखुरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.. बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा ज़िला प्रभारी कुन्दन परिहार जी थे.. कार्यशाला स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश मैखुरी जी ने भारतीय जनता पार्टी “बूथ सशक्तिकरण अभियान” बैठक आज भाजपा ज़िला कार्यालय गोपेश्वर ( ग्वीलो) में भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमेश मैखुरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.. कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा ज़िला प्रभारी कुन्दन परिहार जी थे.. कार्यशाला के स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश मैखुरी जी ने कार्यकर्ताओ से बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया.. बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बूथों की सरंचना व्यवस्थित बने बूथों पर सभी वर्गों का संतुलन बना रहे.. शक्रिकेंद्र संयोजकों की नियुक्ति व शक्तिकेंद्र प्रभारियोँ की घोषणा हर हाल में एक दो दिन के अंतर्गत हो जानी चाहिए.. मंडल अध्यक्षों को सभी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए.. बैठक में भाजपा ज़िला सहप्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट जी ने शक्रिकेंद्रो पर आयोजित होने वाले महामहीम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण कार्यक्रम व अल्पकालीन विस्तारक विषय पर अपना सम्बोधन दिया.. श्री चंडी प्रसाद भट्ट जी ने कहा कि 1मार्च से 10मार्च तक शक्तिकेंद्र स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण का कार्यक्रम होना है..बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में मुख्यवक्ता ज़िला प्रभारी कुन्दन परिहार जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को कार्य पार्टी संगठन का कार्य अच्छे ढंग से करना है.. उन्होंने कहा कि बूथ इकाई हमारी ताकत है और पार्टी की हमारी महत्वपूर्ण इकाई है.. इन सबका गठन नए संगठन संरचना के आधार पर करना है.. बूथों का सत्यापन करना है बूथ का सत्यापन पारदर्शिता से होना है बूथों पर सभी मुख्य विषयों को ध्यान में रखते हुए बुथ इकाई का गठन होना है.. बूथ स्तर पर एक मन की बात कार्यक्रम का संयोजक बनाना है प्रत्येक महीने बूथ पर मन की बात कार्यक्रम होना है.. बूथों पर लाभार्थी प्रमुख बनाना है, युवा प्रमूख बनाना है, महिला प्रमुख बनाना है, हमे बूथ पर की- वोटर प्रमुख बनाना है.. बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में कर्ण प्रयाग विधायक अनिल नौटियाल जी, थराली विधायक भूपाल राम टमटा, जिले के सभी ज़िला पदाधिकारी, जिले के सभी मॉर्चों के जिलाध्यक्ष, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी, मंडलों के महामंत्री मौजूद रहे.. कार्यशाला का सफल संचालन जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, राकेश जोशी जी ने संयुक्त रूप से किया..