Home उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुशल संगठन करता- रघुवीर बिष्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुशल संगठन करता- रघुवीर बिष्ट

48
0

चमालीः भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के सभी 18 मंडलों में प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया। नंदप्रयाग एवं बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं में बड़े उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जहां जनपद के सभी मंडल मुख्यालयों में मिष्ठान वितरण आतिशबाजी एवं प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया वही उनके जन्मदिन पर अनेकों स्थानों पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया सफाई अभियान के कार्यक्रम , गोष्ठियों का आयोजन किया गया एवं मिष्ठान वितरण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। आज इसी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के समीप नगर मंडल गोपेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पपडियाणा गांव मैं जाकर महिला मंगल दल एवं कीर्तन मंडली की महिलाओं के साथ सफाई अभियान किया गया तत्पश्चात गांव में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि महेंद्र भट्ट भले काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे इस नाते जिनके रोम रोम में राष्ट्रभक्ति रची बसी हुई है उन्होंने कई अपने स्मरणो में लिखा है

 

कि उन्होंने राम जन्म भूमि के आंदोलन में एवं उत्तराखंड प्राप्त हेतु अनेकों आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा संगठन में भी अपना पूर्णकालिक समय देकर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया इन्हीं सब बातों का सार्थक नतीजा रहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी है जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व में नंदप्रयाग विधायक के रुप में एवं बदना विधायक के रुप में जो जनसेवाऐ की गांव गांव सड़कों का जाल बिछाया उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके द्वारा जो कार्य रुके पड़े अधूरे हैं उनको गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला महामंत्री नवल भट्ट नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल नगर पार्षद एवं सोशल मीडिया प्रभारी उपेंद्र भंडारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मंडी बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार बी एल ए 2देवेंद्र सिंह नेगी श्रीमती प्रीति नेगी शकुंतला पवार सीमा सरिता विनीता कविता देवेश्वरी दानेश्वरी कीरत सिंह भंडारी वीरेंद्र सिंह रावत सुधीर तिवारी राजकुमार ललित कुमार संजय सती श्रीमती पुष्पा लता देवी जयंती देवी महेश्वरी देवी दर्शनी देवी भुनेश्वरी ममता देवी आशा देवी रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।