Home उत्तराखंड धार्मिक और सांस्कृतिक से दृष्टिकोण से चमोली महत्वपूर्ण: राज्यपाल

धार्मिक और सांस्कृतिक से दृष्टिकोण से चमोली महत्वपूर्ण: राज्यपाल

36
0

चमोली : राज्यपाल, ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 10ः45 पर पुलिस ग्राउण्ड गोपेश्वर पहंुचे। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात पीडब्लूडी गैस्ट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
मा0राज्यपाल ने औली में संचार तथा रोड क्नेक्टिविटी को बेहतर करने की बात कही कहा कि हमें औली को वर्ल्ड की टोप टेन डेस्टिनेशन में शामिल करना है। साथ ही औली सडक को बीआरओ को हस्तारण करने की बात कही। ट्राउट मछली, बद्री घी के उत्पादन बढाने और इसकी मार्केटिंग,ट्रांसपोर्टिंग को बेहतर करकेे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर क्लस्टर सेन्टर खोलने के निर्देश दिए जिससे महिलाओं को अच्छी आजीविका मिल सके। उन्होंने हर क्षेत्र में पांच पांच आइकोन चुनने के निर्देश जो अपने अपने क्षेत्र में कुछ विशेष कर रहे हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोडने के लिए टनल निर्माण का सुझाव भी दिया। अधिक से अधिक सैल्फी प्वांइट बनाने के निर्देश दिए। 369 होम स्टे बनाने के निर्देश दिए तथा उनका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ सबसे ज्यादा सेल्स करने वाले स्वयं सहायता समुहों रेड क्रास सोसाइटी मैम्बर, आशा वर्कर को चिन्हित करने पर जोर दिया। यात्रा मार्ग पर अच्छे स्लोगन वाले फ्लैक्स, होर्डिग लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारी कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जो ई लाइबरेरी, लैब बनाए गए है उनसे तैयारियां करने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने 501 किताबे देने की बात कही।आने वाले चार धाम यात्रा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बिके और वे अधिक से अधिक लाभ कमाएं।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनपद में स्थित पर्यटन स्थलों बद्रीनाथ, हेमकुण्ड साहिब, रूद्रनाथ, कल्पेशर, औली, लाटू देवता, गोपीनाथ मन्दिर, अनुसूया देवी, नन्दादेवी राजजात यात्रा आदि बारे में जानकारी देने के साथ-साथ  ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट व बद्रीनाथ मास्टर प्लान की अद्यतन स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही औली जोशीमठ के वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भी दी। जिले में किए जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जीआईसी घिंघराण में भाषा लैब व जीआईसी गोपेश्वर में मैथ लैब के साथ गौचर डाइट व गोपेश्वर में मार्डन लाइबरेरी बनाई गई है। बैराग्ना में ट्राउट कैफे हाउस बनाया गया है जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है।  जोशीमठ में पार्क व ओपन स्पेश व एस्ट्रो टूरिज्म के लिए बेनीताल को विकसित किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने जनपद की समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया 66 केबी की लाइन से विद्युत की सप्लाई में दिक्कत, जीएमवीएन पेट्रोलपम्प से लगने वाले जाम के बारे मे अवगत कराया।


मुख्य विकासअधिकारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि आर्गेनिक फार्मिग पर विशेष जोर दे रहे हैं। किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराने के साथ साथ रेन्ट पर चेंनिग फेंसिग की व्यवस्था की जा रही है, पाली हाउस दिए जा रहे हैं, वहीं उरेडा के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर वाटर हीटर सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। कहा कि जिले में 3470 स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें 23423 सदस्य हैं तथा 369 विलेज क्लस्टर हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे व मादक पदार्थो के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। वहीं 5 महीनों में आबकारी अधि0 के तहत 62 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए महिला हेल्पलाइन शुरू की गई है।
इसके बाद मा0 राज्यपाल ने जिला सभागार में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनके बारे में जानकारी ली। सैनिकों ने जिले में आर्मी भर्ती करने तथा घाट में कैंटीन खोलने के साथ साथ समस्याओं के बारे में बताया। मा0 राज्यपाल ने उनकी समस्याओं के समाधान करने की बात कही कहा कि जो भी समस्याएं हैं लैटर भेजे या स्वयं राजभवन में मिल सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों के साथ मुलाकात की। रेड क्रास के अध्यक्ष व सदस्यों ने मा0 राज्यपाल को मोंमेटो भेंट व माल्यार्पण किया। मा0राज्यपाल ने उनके द्वारा कोविड में किए जा रहे कार्यों पर खुशी जताई। वहीं रेड क्रास द्वारा एम्बुलेंस की मांग की गई इस मा0 राज्यपाल ने एम्बुलेंस देने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद मा0राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का विजिट किया। तथा उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा चार धाम यात्रा मार्ग पर स्टॉल लगाने तथा संबंधित अधिकारियों को इन स्थानीय उत्पादों को ई कार्मस साइट पर बेचने हेतु समूह के सदस्यों को  जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। समूहों द्वारा उन्हें अपने उत्पाद भेंट किए गए।
इसके बाद उन्होंने गोपीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीएमओ एसपी कुडियाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, वीपी नौटियाल सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।