Home राजनीति कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस संगठन ने...

कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस संगठन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,

35
0

चमोली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में चमोली कांग्रेस संगठन ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को एडी के माध्यम से उत्पीड़न किया जा रहा है और लोकतंत्र व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत का कहना है कि वर्तमान में भाजपा सरकार अपनी तानाशाही रवैए के चलते कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों को प्रताड़ित कर रही है

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत (थोकदार) जी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया
साथ में ब्लाक अध्यक्ष दशोली आनंद सिंह पंवार जी, पीसीसी सदस्य अरविन्द नेगी जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ऊषा रावत जी, देवेन्द्र भाई, संदीप भाई,डब्बू भाई, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे ।