Home उत्तराखंड चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप, ज्योतिर्मठ रहा केंद्र

चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप, ज्योतिर्मठ रहा केंद्र

4
0

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बताया गया है।
भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.380 उत्तर और देशांतर 79.581 पूर्व पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
भूकंप की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई है। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।