Home राजनीति कांग्रेस ने , हल्द्वानी में यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम की अनुमति...

कांग्रेस ने , हल्द्वानी में यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम की अनुमति न दिये जाने पर दिखाई नाराजगी

34
0

कांग्रेस ने हल्द्वानी में यशपाल आर्य का प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम के लिए प्रशांसन द्वारा अनुमित न दिए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 नंवम्बर 2021को हल्द्धानी में पूर्व मंत्री श्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम तय किया गया था। परन्तु षड़यंत्र के तहत जिला प्रशासन द्वारा अकस्मात हल्द्धानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगाया गया। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम हेतु प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई।

जिसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा०अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देश पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बस स्टैंड मुख्य तिराहे पर 1घंटे का उपवास किया गया। विरोध प्रदर्शन व उपवास पर पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, जिला महामन्त्री हरेन्द्र राणा, दिवान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह रावत महामन्त्री पूर्व कर्मचारी संगठन, अरविंद नेगी पीसीसी सदस्य, कार्यकारी महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, अनिता नेगी, सुनीता देवी, जयवीर नेगी, मुकुल बिष्ट, गोपाल रावत, धीरेन्द्र गरोड़िया, किशोरी लाल, कुंवर सिंह भंडारी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, दर्शन लाल, कैलाश झिंक्वाण, उदय सिंह रावत,श्याम लाल व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।