चमोली : चंपावत दुष्कर्म घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
चंपावत में नाबालिग युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस संगठन ने बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांग की कि मामले में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सामने आ रही कई घटनाओं में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिससे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि चाहे आरोपी कोई भी हो, सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








