चारधाम यात्रा 2026: चमोली पुलिस की पुख्ता तैयारी; श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का विधिवत शुभारम्भआगामी चारधाम यात्रा-2026 को निर्विघ्न, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद चमोली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से पूर्व, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए *आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को कोतवाली श्री बद्रीनाथ का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है।*
पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार के कुशल निर्देशन में कोतवाली का संचालन पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। कार्यभार संभालने से पूर्व पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाली परिसर में श्रमदान कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया, जो पुलिस की सेवा भावना और अनुशासन का प्रतीक है। सुचारू संचालन हेतु *उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को ‘प्रभारी कोतवाली श्री बद्रीनाथ’ नियुक्त किया गया है।*
ज्ञात हो कि 23 अप्रैल 2026 को भगवान श्री बद्रीनाथ जी के पावन कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता सुनिश्चित करने के लिए श्री बद्रीनाथ धाम में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। चमोली पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है और अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों एवं स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








