Home उत्तराखंड गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर की हृदय गति...

गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर की हृदय गति रूकने से निधन

53
0

गढ़वाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। बदरीनाथ धाम में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।

कोतवाली बदरीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव घिघराण के रहने वाले पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है।