Home उत्तराखंड मार्ग भटके पर्यटकों के लिए संतोष और विवेक बने देवदूत

मार्ग भटके पर्यटकों के लिए संतोष और विवेक बने देवदूत

20
0

जोशीमठ
जोशीमठ हिमक्रीड़ा स्थली औली से हाईकिंग पर निकले सिद्धार्थ बर्मा नई दिल्ली सहित कुल तीन पर्यटक रास्ता भटके, दो युवक और एक युवती आज दिन में घूमने निकले लेकिन वापसी में मार्ग भटक गए है,अभी एडवेंचर संघ जोशीमठ के अध्यक्ष विवेक पंवार और सचिव संतोष सिंह उनकी ढूंढ खोज में निकले ,संघ के सचिव संतोष ने बताया की उनको इन पर्यटकों की एक काल आई की तीन लोग औली सी रास्ता भटक कर कही जंगलो में मदद की गुहार कर रहे है इसके बाद इनकी लोकशंन पूछी एडवेंचर संघ जोशीमठ के संतोष कुंवर विवेक पंवार इनकी लोकेशंन ट्रेस कर मदद को रवाना हुए इनकी लोकशंन कोठी आलू फार्म हाउस के उपर उनील तोक के आस पास के रिंगाल के घने जंगलो में दिखी जिसके बाद एडवेंचर संघ जोशीमठ के दोनो युवा ऑप्रेटर संतोष कुंवर और इंटरनेशनल स्कीयर विवेक पंवार द्वारा रात के अंधेरे में सर्दी और माइनस तापमान में बिना किसी मदद के औली गोरसों के जंगलो से होकर आखिर कार इन्हें ढूँढ निकाला है, इनको सामने देख तीनों पर्यटकों के आँखो में आँसू छलक गए,इसके बाद तीनों पर्यटकों को सकुशल औली केम्प तक ले आये है ये जोशीमठ एडवेंचर टूर के जाबांज युवा ट्रैक ऑप्रेटर पर्यटकों ने बताया है की उन्होंने कई जगह गूगल द्वारा सर्च कर मदद की गुहार लगाई लेकिन खराब मौसम और रात होने से कोई उन तक नही पहुँच सके एडवेंचर संघ के संतोष और विवेक द्वारा आज उन्हे नई जिंदगी दी गई है जिसके लिए वो हमेशा इनके शुक्र गुजार है,फिल्हाल तीनों पर्यटक सकुशल और स्वस्थ है,