Home उत्तराखंड धनतेरस पर बद्रीविशाल मन्दिर को सजाया गया

धनतेरस पर बद्रीविशाल मन्दिर को सजाया गया

31
0

बद्रीनाथ
दीपावली के पर्व को देखते हुए भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।प्रतिवर्ष दीपावली के पर्व पर भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जाता है।मंदिर परिसर में स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में दीपावली के पर्व पर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती हैं।साथ ही बदरीनाथ मंदिर में दीपोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

बता दे कि इस वर्ष भगवान बद्रीविशाल के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो रहे है।और इस बर्ष दीपावली का पर्व कपाट बंद होने की तिथि से पहले आ रहा है।जिसको देखते हुए भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को दीपावली के पर्व को देखते हुए धनतेरस के मौके पर गेंदों के फूलो से सजाया गया है।जिससे बदरीनाथ मंदिर की छटा देखते ही बन रही है।