Home उत्तराखंड जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैँ घरेलू गैस सिलेंडर : डीएम...

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैँ घरेलू गैस सिलेंडर : डीएम चमोली

6
0

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। तेल और गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के चमोली जनपद में भी एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है।
चमोली जनपद में इन दिनों गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आने से कई उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि उनके पास फिलहाल पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में जिनकी बुकिंग समय 45 दिन से अधिक हो गया हैँ उन्हें गैस वितरित किया जा रहा हैँ वही शहरी क्षेत्रो में 25 दिनों में।
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लोगों में भविष्य को लेकर आशंका बनी हुई है। इसी कारण कई लोग अपने खाली सिलेंडरों को भरवाकर घरों में भंडारण करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन ने ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल में ही गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा तय की है। इस व्यवस्था से होटल व्यवसायियों और बड़े उपभोक्ताओं के सामने कुछ परेशानियां भी खड़ी हो गई हैं।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।