Home उत्तराखंड दशोली प्रमुख सहित दर्जन भर लोगो ने थामा भाजपा का दामन

दशोली प्रमुख सहित दर्जन भर लोगो ने थामा भाजपा का दामन

32
0

चमोली: विकास खण्ड दशोली प्रमुख विनीता देवी सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं हुए भाजपा में शामिल।
लोक सभा चुनाव से पहले गढ़वाल क्षेत्र से कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व विहीन होगयी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होने का दौर थमने का नाम नही ले रहा है, एक के बाद एक कांग्रेस संगठन के लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
मंगलवार को जनपद चमोली के विकास खण्ड दशोली प्रमुख विनीता देवी सहित मनोज कुमार . कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भुवन शाह जी, सत्येंद्र नेगी , अजय भण्डारी , दर्शन रावत , हरिदर्शन रवात , सावन , पूर्व जिला पंचायत सद्स्य देवेन्द्र नेगी , भरत सिंह रावत भाजपा में शामिल हुए।