Home उत्तराखंड भागीरथी नदी में बहे बालक की तलाश में एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का व्यापक संयुक्त...

भागीरथी नदी में बहे बालक की तलाश में एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का व्यापक संयुक्त सर्च अभियान, देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग

2
0

उत्तरकाशी जनपद के बड़ेथी पुल क्षेत्र में आज एक बालक के भागीरथी नदी में बह जाने की सूचना मिलने पर तत्काल व्यापक रेस्क्यू एवं सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट उजैली से टीम कमांडर हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बड़ेथी गाड से मनेरा बाईपास पुल के नीचे भागीरथी नदी तक संभावित सभी स्थानों पर सुनियोजित एवं गहन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी के तटीय क्षेत्रों, तीव्र बहाव वाले हिस्सों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई।

काफी समय तक चले संयुक्त सर्च अभियान के बावजूद लापता बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका। आज की सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।

एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई करेंगी।