Home ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा...

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट जी के हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन

5
0

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट जी के हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हीरा सिंह बिष्ट जी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, जनसेवा और जनहित के प्रति समर्पण का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कांग्रेस परिवार ने अपने एक ऐसे “हीरे” को खो दिया है, जिसने अपने नाम के अनुरूप समाज और राजनीति में सेवा, संघर्ष और विनम्रता की अमिट छाप छोड़ी।
उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।