Home Uncategorized बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद का निधन, बंड में शोक...

बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद का निधन, बंड में शोक की लहर

33
0
बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद हटवाल
बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद हटवाल

पीपलकोटी। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद हटवाल का 81वर्ष की उम्र में बृहस्पतिवार को देहांत हो गया। गोविंद प्रसाद हटवाल नें बंड पट्टी के विकास के लिए लंबा संघर्ष किया। और क्षेत्र की समस्याओं, शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कई बार आंदोलन और आमरण अनशन किया। बंड मेले के लिए उनका अमूल्य योगदान रहा। गोविंद प्रसाद हटवाल पूर्व भाजपा नेता पुरुषोत्तम हटवाल,सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल के पिता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर के नगर मंत्री आयुष हटवाल के दादा है। शुक्रवार को उनके पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गोविन्द प्रसाद हटवाल के निधन पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्ण सिंह चौहान, सुजान सिंह रावत सहित बंड पट्टी के समस्त लोगों ने दुःख व्यक्त किया।