Home ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर: नीती घाटी : तमक नाले पर बना पुल बहा,1व्यक्ति लापता

बड़ी खबर: नीती घाटी : तमक नाले पर बना पुल बहा,1व्यक्ति लापता

8
0

चमोली। नीती घाटी जाने वाले लोगों के लिए इस वक्त जरूरी खबर है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल नीती घाटी की ओर जाने का रास्ता सुरक्षित नहीं है।

जानकारी के अनुसार तमक के पास बना वैली ब्रिज भी उफनती नदी की चपेट में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के आसपास खतरा बना हुआ है।

ऐसे में नीती घाटी की ओर जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि स्थिति सामान्य होने तक यात्रा न करें और प्रशासन की अनुमति/अपडेट के बाद ही आगे बढ़ें। खराब मौसम और तेज बहाव को देखते हुए मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

प्रशासन से भी लोगों से अपील है कि नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों के पास जाने से बचें।

प्रभारी जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि आप पल अचानक से उफान पर आए तमक गधे ऋषि के कारण बह गया है और यह भी सूचना आई है की मशीन ऑपरेटर के रूप में एक व्यक्ति लापता हो गया है मौके के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम रावण की गई है