Home उत्तराखंड गैरसैण में सद्भावना दिवस पर मैराथन का आयोजन

गैरसैण में सद्भावना दिवस पर मैराथन का आयोजन

32
0

-स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया याद।*

*12 किलोमीटर सद्भावना मैराथन दौड़ का किया आयोजन।*

एंकर- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंण ने स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में विकास के लिए किए गए कार्यों,उनके योगदान को व सूचना क्रांति से देश को आगे ले जाने के लिए याद किया,इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सदभावना मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें 472 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

रामलीला मैदान गैरसैण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को नई दिशा दी व नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया कहा कि उन्होंने देश में 21वीं सदी के सूचना क्रांति का आगाज किया वहीं पंचायत राज विधेयक व स्थानीय सरकारों को अधिकार दिए महिलाओं को आरक्षण दिया है वही देश में औद्योगिक क्रांति का संचार किया। वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को प्रोत्साहित किया वह उन्हें 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया कहा कि स्व राजीव गांधी विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्हें देश के लिए उनके द्वारा किए गये कार्यों के लिए सदैव याद किया जायेगा। वहीं इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सदभावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 472 युवाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
सुरेश कुमार बिष्ट (पूर्व राज्यमंत्री) सुमति बिष्ट (पूर्व ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण) सुरेन्द्र बिष्ट (पूर्व राज्यमंत्री)