Home उत्तराखंड थराली और कुलसारी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण, तीन...

थराली और कुलसारी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण, तीन कारोबारियों को नोटिस

2
0

चमोली, 29 अगस्त। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा थराली तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को थराली और कुलसारी बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सामग्री का कारोबार करने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। वहीं तीन प्रतिष्ठानों में कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित तीन कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए।
अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बाजारों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को थराली और कुलसारी बाजार में खाद्य सामग्री का वितरण करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।