-गंडीक-कफोली मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा,एक की मौत ,अन्य घायल गंभीर घायल।
कर्णप्रयाग: नलगांव गंडीक-कफोली मोटर मार्ग पर अपराह्न को एक मैक्स वाहन संख्या uk-11-7A--0630 नलगांव-से करीब पांच मीटर आगे तल्ला गंडीक के पास खड़ी चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में दुर्घनाग्रस्त हो गया जिसमें कई लोगों के गंभीर चोटिल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है। आनन-फानन में...
अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जताया आक्रोश
गोपेश्वरः अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिला मंगल दल गोपेश्वर की महिलाएं बडी संख्या में नये बस अडडे के पास पहुंची, सूचना पर राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची, इस दौरान महिलाओं ने राजस्व टीम को भी खरी खोटी सुनाई महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि गोपेश्वर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमणकारी...
आचार संहिता से पहले 4 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
देहरादून: लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है चमोली पिथौरागढ़ और पौड़ी जनपद के कप्तान बदल दिए हैं लोकेश कुमार को पिथौरागढ़ से पौड़ी जनपद भेजा गया है रेखा यादव जनपद चमोली से पिथौरागढ़, सर्वेश पवार को जनपद चमोली के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी...
शहरी विकास मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से गैरसैंण में 195.13 लाख की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
गैरसैंण: शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से गैरसैंण की 195.13 लाख लागत की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनान्तर्गत एमआरएम सेंटर व पहुंच मार्ग निर्माण तथा पंचम राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत नगर पंचायत गैरसैंण क्षेत्रान्तर्गत 18 वाट सोलर लाइट योजना का शिलान्यास किया डा. प्रेमचंद अग्रवाल...
जोशीमठ रेड जोन से विभागीय की परिसंपत्तियों को शिफ्ट करने के लिए शीघ्र सर्वे करें विभाग -डीएम
जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित पुनर्निर्माण कार्यो को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित कि जोशीमठ में चिन्हित रेड जोन में सभी विभाग अपने भवन एवं परिसंपत्तियों का सर्वे करना सुनिश्चित करें। जिन विभागों के सरकारी भवन एवं परिसंपत्ति प्रभावित हुई है, वो सभी विभाग अपनी...
गोपेश्वर महाविद्यालय में शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह
गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को 49वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हो गया है। समारोह का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि व्यक्तिव के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभागिता अति आवश्यक है। क्रीड़ा सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ ललित तिवारी ने बताया कि...
गोपेश्वर नगर के सेनटूना गांव को मिली सड़क की सौगात, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों को सम्मानित भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर की नगरपालिका...
सीमांत जनपद चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम ने दी बडी सौगात।
चमोली मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग। *विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए चेक और घर की चाबी, किया सम्मानित।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया।...
प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा 2024का राशिसं जनपद चमोली ने विरोध करते हुए विज्ञापन की जलाई प्रतियां
चमोली: प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा 2024का राशिसं जनपद चमोली द्वारा विरोध कर विज्ञापन की प्रतियां जलाईं गई। जनपद मंत्री प्रकाश चौहान ने बताया कि राशिसं प्रान्तीय कार्यकारिणी उत्तराखंड के आह्वान पर प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा विज्ञापन 2024 की प्रतियों का दहन किया गया। लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा प्रधानाचार्य के 692 पदों पर विभागीय भर्ती का...
टीएचडीसी पर वादा ख़िलापी का आरोप, स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Chamoli: चमोली जनपद में अलकनंदा पर निर्माणाधीन विष्णु गार्ड परियोजना को निर्मित करने वाली टीएचडीसी प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया, स्थानीय लोगों ने 8 सूत्र मांगों को लेकर मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया, स्थानीय लोगों का कहना है कि विष्णु प्रयाग परियोजना के निर्माण में लोगों ने अपना जल जंगल जमीन सब कुछ...












