गोपेश्वर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रमों के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली द्वारा आयोजित “रन फॉर योग” दौड़ में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
मैराथन में स्थानीय युवाओं, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में एसपी सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि योग, आयुर्वेद और खेल स्वस्थ जीवन के आधार हैं तथा युवाओं को तनाव, अवसाद और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम भी हैं। उन्होंने युवाओं से योग और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को जन-आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत, मुख्य फार्मेसी अधिकारी रविन्द्र राणा, गायत्री पाल, नीलम बर्त्वाल, साधना कुमाईं सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








