Home उत्तराखंड प्रशासन ने मानी व्यापारियों की मांग, बाजार खुला

प्रशासन ने मानी व्यापारियों की मांग, बाजार खुला

25
0

जोशीमठ: चार धाम यात्रा की मुख्य पड़ाव जोशीमठ बाजार प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुए समझौते के बाद खुल गया है शुक्रवार को प्रशासन की टीम द्वारा जोशीमठ में छापेमारी और चालन की कार्यवाही के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश हो गया इसके बाद व्यापारियों ने शुक्रवार शाम से ही जजोशीमठ बाजार को बंद रखे जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा चरम पर है और प्रशासन के द्वारा उन्हें वक्त वक्त पर प्रताड़ित किया जा रहा है व्यापारियों के साथ इस तरह का उत्पीड़न कतई सहन नहीं किया जाएगा, शनिवार को सुबह व्यापारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन व्यापारियों की माने नहीं मानता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जोशीमठ बाजार भी बंद रहेगा जिसके बाद जिलाधिकारी जोशीमठ की मध्यस्था में व्यापारियों के और प्रशासन के बीच वार्ता हुई प्रशासन ने व्यापारियों की मांग को मानते हुए मामले का समाधान किया तत्पश्चात व्यापारियों ने बाजार खोलने का निर्णय लिया व्यापारियों ने कहा कि भविष्य में भी अगर प्रशासन के द्वारा परेशान की जाने वाली कार्यवाही की जाती है तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई में हमेशा ही व्यापारियों ने सहयोग किया है कोई भी व्यापारी अगर नियम संगत व्यापार नहीं कर रहा है उसके खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई होती है तो उसके लिए वह व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होगा।