Home Uncategorized भगवान शिव को सच्चे मन से भक्ति से मिलती है शक्तिः कृष्ण...

भगवान शिव को सच्चे मन से भक्ति से मिलती है शक्तिः कृष्ण प्रिया

27
0

पोखरीः विकास खण्ड पोखरी के बामेश्वर महादेव में ग्राम भदूडा, गंजेड, संगूड, त्रिशुला, कफल पानी, भरतपूर, ढामक, आलीशाल, बगड, सेम, सांकरी, नैल, पाडुली, बासकण्डी, काण्डई एवं समस्त बामेश्वर क्षेत्र के ग्रामवासियों के साथ बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी द्वारा शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कथा वाचक कृष्ण प्रिया जी ने बताया कि भगवान शिव को जल क्यों चढ़ाया जाता है? देवी जी ने बताया कि – श्रावण मास में समुद्र मंथन किया गया था। समुद्र मथने के बाद जो विष निकला उसे भगवान शंकर ने कंठ में समाहित कर सृष्टि की रक्षा की लेकिन विषपान से महादेव का कंठ नीलवर्ण हो गया। इसी से उनका नाम नीलकंठ महादेव पड़ा। विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी- देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया। इसलिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने का खास महत्व है।

कथा में आगे कहा कि – भगवान शिव और भगवान विष्णु में कोई अंतर नहीं है। कुछ लोग भगवान शिव को नहीं मानते वे ये नहीं जानते कि शिवभक्ति किये बिना भगवान विष्णु या राम जी की कृपा प्राप्त करना असम्भव हैं। शिव आदि देवता हैं। सृष्टि के आरंभ और अंत शिव ही हैं। हम सभी में भगवान शिव का ही वास है। शिव शक्ति के बिना हम शव हैं।

शिवभक्तों की अनेकों दिव्य कथाओं का वर्णन करते हुए परमपूज्या दीदीजी ने बताया कि ष्भगवान शिव को ष्भोला भालाष् कहा जाता है क्योंकि भक्तों के लिए वे अत्यंत भोले हैं। सहज ही दूर्लभ वस्तुयों को प्राप्त कराने वाले हैं। और दुष्टों के लिए वे ष्भालेष् की तरह हैं उनका संहार करने में तनिक भी देर नहीं लगाते। ष्

शिवजी के अत्यंत रसमयी भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सभी श्रद्धालु शिव भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमें और शिवकथा कृपाम्रत प्राप्त किया।।