Home Uncategorized दीपावली की तैयारियों को लेकर पुलिस ने ब्यापारियों के साथ कि...

दीपावली की तैयारियों को लेकर पुलिस ने ब्यापारियों के साथ कि बैठक

28
0

गोपेश्वर: दीपावली की तैयारियों को लेकर थाना गोपेश्वर ने ब्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गईं। थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला की ओर से दीपावली पर गोपेश्वर नगर क्षेत्र में लगने वाले पटाखा बाजार, पटाखे के विपणन के लिये अनुमति के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिये व्यापारियों से चर्चा की गई।
थाना गोपेश्वर में आयोजित बैठक के दौरान जहां व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित ने थानाध्यक्ष से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पंजीकृत व्यापारियों को ही पटाखा विपणन की अनुमति देने की मांग की। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष की ओर से बस स्टैण्ड पर पटाखा बाजार लगाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने त्यौहार के मौके पर लगने वाले बाजारों में आवश्यक सेवाओं के वाहनों के आवाजाही के लिये मार्ग की व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की भी अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री आयुष चौहान, प्रकाश तिवारी, मतलूब अली, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।