Home Uncategorized आंगनबाड़ी कार्य कत्री करेंगी 22 अक्टूबर को करेंगी रैली और...

आंगनबाड़ी कार्य कत्री करेंगी 22 अक्टूबर को करेंगी रैली और आन्दोलन

32
0

चमोली:मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी /सहायिका संयुक्त कर्मचारी संगठन ने 22 अक्टूबर को महारैली करने का निर्णय लिया।
मानदेय बढोत्तरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री /मिनी कार्यकत्री/सहायिका संयुक्त कर्मचारी संगठन ने 22
आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ढौंडियाल और प्रदेश संगठन मंत्री रेखा चौहान व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि संयुक्त रैली के बाद भी सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की तो बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 मानदेय और सहायिकाओं को प्रतिमाह 15000 मानदेय दिए जाने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समान काम का समान वेतन दिए जाने की मांग उठाई है। चमोली जनपद की आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि लंबे समय से हम अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही हैं। हमें सीटू समेत सात संगठनों का सहयोग मिल रहा है। घाट ब्लाक अध्यक्ष रजनी रावत, देवाल की अध्यक्ष इन्द्रा कुनियाल, गैरसैंण की अध्यक्ष काविता बिष्ट, कर्णप्रयाग की अध्यक्ष शोभा बिष्ट, नारायणबगड़ की अध्यक्ष मीरा बिष्ट आदि ने 22 अक्टूबर को संयुक्त रैली का समर्थन कर बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि 17 सितंबर को हमारी बात महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी थी, लेकिन उनका शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसलिए अब बिना समय गंवाए सयुंक्त संगठन ने 22 को रैली का निर्णय लिया है।