Home उत्तराखंड कांग्रेस के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने दिये स्तीफे, गढवाल क्षेत्र को...

कांग्रेस के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने दिये स्तीफे, गढवाल क्षेत्र को प्रदेश नेतृत्व में जिम्मेदारी ने दिये जाने पर जताया विरोध

32
0

चमोलीः अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा के बाद चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने पदों से स्तीफा दे दिया है।
लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भवन कापडी के नाम पर महर लगाई। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से चमाली जिले के साथ गढवाल क्षेत्र के कांग्रेस जनों में मायूसी नजर आ रही है। 2022 विधान सभा चुनाव में एक मात्र विधायक के रूप में विजय हासिल करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी को प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में जिम्मेदारी देने की मांग चली आ रही थी, रविवार केा हुए निर्ण के बाद नाराज कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सामूहिक स्तीफा दे दिया है। मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस विकास जुगरान ने पत्रकार वार्ता में कहा की पूरे गढवाल क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश स्तर में जिम्मेदारी न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे में सभी की भावनाएं आहत हुई है, शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय के खिलाप समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने अपने पदो से स्तीफा सोंप दिया है स्तीफा देने वालों में जिले के मण्डल अध्यक्ष, यूथ कांग्र्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई और अन्य संगठनों के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने स्तीफे की सूचना प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी। इस दौरान अरविन्द नेगी, प्रमोद बिष्ट, योगेन्द्र सिंह, संदीप झिंक्वाण, हरेन्द्र सिंह, धीेरेन्द्र गडोरिया, उषा रावत आदि मोजूद रहे।