Home उत्तराखंड Ops और 4600 पे ग्रेड के मुद्दे का कितना हुवा असर

Ops और 4600 पे ग्रेड के मुद्दे का कितना हुवा असर

24
0

चमोलीः भाजपा से नाराज थे कर्मचारी, पढ़ें, कितनी प कर्मचारियों की वोट

गोपेश्वरः 2022 विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गयी , भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में है लेकिन पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही थी वही पुलिस के जवानों का 4600 वेतन ग्रेड का मुद्दा भी अहम बना हुआ था आपको बताते हैं चमोली में कर्मचारियों और पुलिस की नाराजगी का मतदान पर कितना असर हुआ है

बदरीनाथ विधानसभ में पोस्टर बैलेट थे कुल 1025, जिसमें से कांग्रेस के खाते में गई 596 और भाजपा को मिली 430 वोट। जबकि यहां सर्विस मतदाताओं की भाजपा को पड़ी 774 और कांग्रेस को 198 वोट।

कर्णप्रयाग में राज्य कर्मचारियों की वोट कांग्रेस को गई 508 और भाजपा को 210 वोट, जबकि थराली में राज्य कर्मचारियों की वोट कांग्रेस को गई 647 और भाजपा को 233 वोट रही। यहां कांग्रेस ने 414 मत से बढ़त हासिल की। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने 2066 मतों से जीत दर्ज की। राजेंद्र भंडारी को पड़े कुल 32661 मत, जबकि भाजपा के महेंद्र भट्ट को पड़े 30595 मत ।