चमोली:
चमोली में लंबे समय से प्रतीक्षित भेषज संघ, सीमांत सहकारी संघ, के चुनाव संपन्न हो गए हैं। बुधवार को भेषज संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र असवाल तथा उपाध्यक्ष पद के लिए कामिनी टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्धारित समयावधि तक अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण सत्येंद्र असवाल को अध्यक्ष तथा कामिनी टम्टा को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सत्येंद्र असवाल के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भेषज संघ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने कहा कि जनपद चमोली में जड़ी-बूटियों की अपार संभावनाएं हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जिले के विभिन्न गांवों में जड़ी-बूटी आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, गजेंद्र रावत, रघुवीर बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, संजय कुमार, अमित मिश्रा, नवल भट्ट, विक्रम बर्त्वाल, विनोद कनवासी, दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, श्री वल्लभ थपलियाल, प्रकाश नौटियाल, गजेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








