Home उत्तराखंड मूल निवासी संघ ने पीड़ित परिवारों तक पहुचाई मदद

मूल निवासी संघ ने पीड़ित परिवारों तक पहुचाई मदद

8
0

नमामि गंगे परियोजना चमोली में घटित हृदय विदारक दुर्घटना में प्रभावित पीड़ित परिजनों के सहयोग हेतु मूलनिवासी संघ जनपद चमोली की टीम द्वारा ग्राम रांगतोली, हरमनी एवं पोल का स्थलीय भ्रमण किया गया तथा पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनकी खबर ली और उनका साहस बढ़ाया।
भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया कि अभी तक जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को कोई अग्रिम आर्थिक सहयोग प्रदान नही किया गया है। कतिपय परिवारों की स्थिति इतनी दयनीय है कि उनके घर में कोई कमाने वाला तक नहीं बचा है। कुछ मृतकों के बच्चे एक वर्ष से नीचे के हैं। साथियों यह एक ऐसा दुख है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है, बस महसूस किया जा सकता है। जिस मां का पति एवम उसके दो बेटे एक साथ चला जाए, उस मां की पीड़ा का आंकलन किया जाना संभव नहीं है। एक पत्नी जिसका पति ही उसका सारा परिवार था, उसके चले जाने से एक वृद्ध मां और पांच अबोध बचे घर पर है, वह कैसे अपने परिवार को संभाल पाएगी, बहुत ही सोचनीय विषय है। ऐसी दयनीय स्थिति को देखकर समस्त मूलनिवासी संघ के टीम की आंखे नम हो गई।
इस दौरान मूलनिवासी संघ द्वारा प्रत्येक परिजनों को सहयोग हेतु राशन सामग्री एवं 2000/- रुपए प्रति व्यक्ति वितरित किया गया। साथियों, आप सभी बुद्धिजीवी साथियों के सहयोग से ही यह आर्थिक सहयोग एकत्रित किया गया था, जिससे मूलनिवासी संघ, जनपद चमोली इस राहत वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्षम रहा है। अतः मूलनिवासी संघ आपका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है। भ्रमण में आज मा० पुष्कर बैछवाल, मा० मनीष कपरवाल, मा० जसपाल सेठवाल, मा० सोहन लाल, मा० देवेंद्र अग्निहोत्री, मा० धर्मवीर शैलानी, मा० सुनीता कपरवाल, मा० विनय कोहली, मा० रोमेश शाह, मा० दिनेश शाह, मा० धनी आगरी, मा० जंगी रडवाल रहे।