Home राजनीति कर्णप्रयाग में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बगावत शुरू

कर्णप्रयाग में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बगावत शुरू

32
0

कर्णप्रयाग विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीति सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। भाजपा के टिकट वितरण के बाद अब काँग्रेस ने भी देर रात अपने दावेदारों की लिस्ट जारी कर दी है। कर्णप्रयाग विधानसभा की बात करे तो कांग्रेस ने दो बार के पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी पर भरोसा जताया है। लेकिन टिकट वितरण के बाद अब कांग्रेस में भी बगावत शुरू होने लग गई है। कांग्रेस से पूर्व राज्यमंत्री रहे सुरेश बिष्ट अब पार्टी से नाराज चल रहे है। उनका कहना है कि कल वे अपने कार्यकर्त्ताओ और क्षेत्रीय जनता से वार्ता कर आगे का निर्णय लेंगे। टिकट न मिल पाने की पीड़ा उन्होंने अपने सोशल मीडिया से भी बताई है।