Home उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

45
0

बदरीनाथ- बदरीकेदार मंदिर समिति को देवस्थानम बोर्ड बनाया जाने पर जहां उत्तराखण्ड के चारों धामों से विरोध के स्वर
लगतार उठ रहे हैं वहं शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा बदरीनाथ में एक दिवसीय धरना दिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर्वू शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी भी धरने में मौजूद है।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद भी स्थानीय हकहकूक धारियों को रोजगार की व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का कांग्रेस पूरजोर विरोध करती है। वर्तमान सरकार देवस्थानम बोर्ड का गठन करके यहां के धार्मिक आस्था और धार्मिक परंपराओं के साथ खिलावाड कर रही है। जिसका पूरी तरह से विरोध किया जाता जा रहा है।


कार्यक्रम में डा जमुना पुरोहित, विनोद डिमरी अध्यक्ष डिमरी समाज, जयदीप मेहता, नन्दन टोडी, हरीश प्ररमार, कमल रतूडी, आदि मौजूद रहे