Home उत्तराखंड वाहन दुर्घटना में 2 की मौत, 5 घायल, थाना जोशीमठ का मामला

वाहन दुर्घटना में 2 की मौत, 5 घायल, थाना जोशीमठ का मामला

28
0

चमोली : विकासखण्ड जोशीमठ के पगनो गांव के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया, घटना की सूचना पर स्थानीय लोग ओर पुलिस मौके पर पहुची, दुर्घटना में 1पुरुष और 1 महिला की मौत हो गई।

कोतवाली जोशीमठ के अनुसार पगनो गांव से लगभग 02 कमी0 पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ पुलिस बल एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो वाहन संख्या UK-07-TA-6463 टाटा सूमो सडक से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 05 लोग घायल है जिन्हें पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी जोशीमठ अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि एक महिला एवं एक पुरुष की मृत्यु हो गयी है।

*घायल व मृतक के नाम पता-*

1- मेहरबान पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम पगनो उम्र 45वर्ष (चालक )
2- प्रदीप पंवार पुत्र खेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष,
3- श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष,
4- दिव्यांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र -05 वर्ष,
5- रुद्रांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष,
6- श्रीमती काई देवी पत्नी आशाड सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष (मृतका)
7- श्री भोपाल लाल पुत्र मालकु लाल निवासी उपरोक्त उम्र -65वर्ष (मृतक)